सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart Labs to be Established in Engineering Colleges Across UP Training to be Provided in AI and Robotics

UP News: इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनेगी स्मार्ट लैब; एआई, रोबोटिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्र की मिलेगी ट्रेनिंग

अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी स्मार्ट लैब बनेगी। एआई, रोबोटिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्र की ट्रेनिंग मिलेगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज के शिक्षकों को भी अत्याधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Smart Labs to be Established in Engineering Colleges Across UP Training to be Provided in AI and Robotics
AI, Robotics. (Demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में आईटीआई व पॉलीटेक्निक के बाद जल्द ही प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से भौतिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। ताकि, उनको भी अत्याधुनिक क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर रोजगार व स्वरोजगार दोनों के लिए तैयार किया जा सके। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग टाटा समूह के साथ हाथ मिलाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


इन लैब में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, इंजीनियरिंग सिमुलेशन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों का भौतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं कॉलेज के शिक्षकों को भी इन अत्याधुनिक क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे छात्रों को बेहतर जानकारी दे सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके माध्यम से युवाओं को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को सामान्य ब्रांच की तरफ भी आकर्षित किया जा सकेगा। अभी बजट आदि कारणों से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों, खासकर नए खुले में अपेक्षाकृत बेहतर लैब नहीं है। इसकी वजह से यहां छात्रों का रुझान कम हो रहा है।

स्पेस टेक्नोलॉजी व साइबर तकनीकी के केंद्र

प्राविधिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ एकेटीयू की ओर से भी अपने छात्रों के साथ ही राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। विवि की ओर से इंजीनियरिंग छात्रों को नई तकनीकी की जानकारी देने के लिए एआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी में एक्सीलेंस सेंटर, एप्पल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, साइबर फोरेंसिक इंवेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व सेमीकंडक्टर से जुड़ी जानकारी देने के लिए केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ घटक संस्थानों व राजकीय कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगा।

बेहतर पठन-पाठन का प्रयास किया जा रहा

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि पॉलीटेक्निक व इंजीनियरिंग के छात्रों को हरसंभव अत्याधुनिक सुविधाएं देने व बेहतर पठन-पाठन का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जल्द ही राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में टाटा की ओर से अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए औपचारिकता पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed