सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   intruders broke into home and shot sleeping father and his three-year-old son In Sitapur

Sitapur News: बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पिता और उसके तीन साल के पुत्र को मारी गोली, हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पिता और उसके तीन साल के पुत्र को गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

intruders broke into home and shot sleeping father and his three-year-old son In Sitapur
जानकारी लेती पुलिस, मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में रविवार तड़के करीब 3 बजे बदमाशों ने घर में सो रहे पिता और तीन साल के उसके पुत्र को गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


घटना सदरपुर क्षेत्र के तुरनी गांव की है। गांव निवासी श्याम लाल के बेटे सुनील कुमार (35) और उसके पुत्र अभय (3) को गोली मारी गई है। बड़े भाई किशोरी लाल ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है। हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले घर के बाहर लगा बिजली का केबिल काट दिया था। इससे पूरे इलाके में अंधेरा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में बदमाशों ने घर में दरवाजे पर बंधी तिरपाल को हटाकर सोते समय पिता-पुत्र पर फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

मंदिर के कमरे का ताला टूटा मिला

जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक मंदिर के कमरे का ताला टूटा मिला। वहां से राशन और कुछ सामान गायब है। ग्रामीणों को आशंका है कि वारदात को लूट की मंशा से अंजाम दिया गया है। किशोरी लाल ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed