सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sacks did not reach the centers, wheat procurement stalled

Sitapur News: केंद्रों पर नहीं पहुंचे बोरे, ठप गेहूं खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sacks did not reach the centers, wheat procurement stalled
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। विकासखंड सकरन में गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल न होने के कारण किसान कम कीमत पर अपनी फसल बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर हैं। 10 दिन बीतने के बाद भी क्रय केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
Trending Videos

सकरन के महाराजनगर, सांडा, नसीरपुर, दुगाना, केवटाना, पलवली आदि में पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन एक अप्रैल से शुरू किया जाना था। मगर 10 दिन बीतने के बाद भी न तो कोई केंद्र खोला गया और न ही केंद्रों पर गेहूं खरीद के बोर्ड आदि लगाए गए। क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने के कारण किसान दो हजार से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं। जबकि सरकार ने गेहूं का रेट 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुधीर सिंह, राकेश राजपूत, धीरज, राजकुमार आदि ने गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। दुगाना केंद्र के प्रभारी देशराज द्विवेदी ने बताया जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर वारदाना (खाली बोरे) नहीं भेजा गया है। इसी वजह से गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। बोरे मिलने पर खरीद चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed