{"_id":"69da960b8ad3bfc0c4056434","slug":"youth-dies-after-consuming-toxic-substance-investigation-begins-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153817-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, जांच शुरू
विज्ञापन
अनिरुद्ध विश्वकर्मा की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर इलाके के पिपराखुर्द (अनंत सिंह) गांव निवासी अनिरुद्ध विश्वकर्मा (35) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अनिरुद्ध ने शुक्रवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार अनिरुद्ध को देर रात उल्टियां होने लगीं। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन व आसपास के लोग उनको बिसवां सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता की इकलाैती संतान थे। बूढ़ी मां व पत्नी के अलावा उनके दो पुत्र और एक छोटी पुत्री है। अनिरुद्ध के बड़े पुत्र की मौत पहले ही हो चुकी है। काफी समय पहले पिता शिवराज ने भी पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी शादी करने की भी चर्चा
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अनिरुद्ध अपनी एक रिश्तेदार से विवाह करना चाहते थे। वह इस विवाह की बात करने शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों के पास गए थे। हालांकि वहां उनकी बात नहीं बनी। इसके बाद वह देर रात घर आए और विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
Trending Videos