सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Opponents are occupying the land, no hearing is taking place

Sitapur News: जमीन पर कब्जा कर रहे विपक्षी, नहीं हो रही सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Opponents are occupying the land, no hearing is taking place
अटरिया में थाना समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। सुनवाई न होने से गांव के ही चार विपक्षी सीतापुर-हरदोई मार्ग स्थित हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस व तहसील के स्तर पर कोई कार्रवाई न होने से बेखौफ आरोपियों ने अब निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। साहब, इसे रुकवा कर मेरी मदद कीजिए। यह गुहार गौवापुर गांव निवासी रामपाल ने शनिवार को थाना दिवस में अटरिया थाने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के समक्ष लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम व एसपी ने त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
Trending Videos

अटरिया थाने में जनसुनवाई के दौरान कुल 13 शिकायतें आईं। इनमें सात राजस्व विभाग व 6 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी रहीं। इसी तरह मिश्रिख में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार अजीत जायसवाल व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। इसमें कुल 7 शिकायती पत्र आए। इनका समाधान कराया गया। वहीं, सिधौली में तहसीलदार मुकेश शर्मा ने जनसुनवाई की। वहां कुल चार प्रार्थना पत्र आए। इनमें तीन का मौके पर ही समाधान किया गया। सकरन में कुल छह शिकायती पत्र आए। इनमें एक का मौके पर समाधान हुआ। लंबित मामलों को समयबद्ध स्तर पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed