{"_id":"69da977cdb19d87b690c4446","slug":"high-tension-wire-broke-and-fell-12-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153829-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 12 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 12 बीघा गेहूं की फसल राख
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद क्षेत्र में जलती गेहूं की फसल व बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। इलाके के गुरपलिया गांव में शनिवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं की 12 बीघा खड़ी फसल जल गई। इसके अलावा 40 बीघा खेत में पड़ा भूसा भी जल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से फसल जोतकर आग काबू करने की कोशिश की। साथ ही निजी संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
गुरपलिया निवासी हाजी इकरार के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। शनिवार दोपहर स्पार्किंग के बाद तार टूटकर गिर गया। इसे उनके गेहूं के खेत में आग लग गई। किसानों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे लपटों ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते इकरार की पांच, मुरली की चार, श्रवण, श्रीपाल व रामसहाय की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा प्रमोद, बनवारी, गुरपलिया निवासी मोबीन, रिजवान, साबिर, रियाज, अय्यूब आदि के खेत में लगा भूसा भी जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम सदर धामिनी एम दास, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नष्ट हुई फसल का जायजा लिया। साथ ही किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दो जगह टूटकर गिरे तार, बदहवास हो गए किसान
ग्रामीणों के अनुसार वह खेतों में काम कर रहे थे। तभी जर्जर तार दो जगह टूटकर गिरे। पलक झपकते ही गेहूं के खेत में आग लग गई। खड़ी फसल जलती देख कई किसान बदहवास हो गए। उन्होंने आग बुझाने के कई जतन किए। कुछ लोग अपनी कटी फसल लेकर भागने लगे। मगर कई किसानों की गेहूं की तैयार फसल व भूसा जलकर राख गया। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। एसडीओ अंकुर वर्मा ने बताया कि स्पार्किंग से आग लगी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos