सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speculation on Cabinet Expansion Intensifies after Yogi-Pankaj Meeting and Following Vinod Tawde Visit

योगी-पंकज की बैठक: BJP में बदलाव की आहट, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज; विनोद तावड़े के दौरे से बढ़ी अटकलें

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ आ रहे हैं। इनके दौरे और इससे पहले योगी-पंकज की बैठक से बीजेपी में बदलाव की आहट मिल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सुगबुगाहट है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Speculation on Cabinet Expansion Intensifies after Yogi-Pankaj Meeting and Following Vinod Tawde Visit
योगी-पंकज की बैठक से अटकलें तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच शनिवार को हुई अहम मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दे दिया है।

Trending Videos


सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मुद्दों, आगामी रणनीति और सरकार व संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को और सशक्त बनाने के साथ साथ विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है

इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े का रविवार को लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे, मोर्चों में बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मंथन होने की संभावना है।


पार्टी सूत्रों की मानें तो सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर कई नामों पर विचार-विमर्श जारी है। अंदरखाने बैठकों का दौर तेज हो गया है, जिससे संभावित बदलावों को लेकर कयास भी बढ़ गए हैं। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। 

मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी होने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि फिलहाल शीर्ष नेतृत्व अन्य राज्यों के चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त है, जिसके चलते यूपी से जुड़े फैसलों में कुछ देरी संभव है। लेकिन मंजूरी मिलते ही संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी होने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में प्रदेश में संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed