यूपी: 11वां वेटलैंड 'रामसर साइट' बना, दुनिया के नक्शे में शामिल एटा का पटना पक्षी विहार; पीएम ने दी बधाई
एटा का पटना पक्षी विहार रामसर साइट घोषित होने के साथ ही विश्व मानचित्र पर दर्ज हो गया है। यह उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड है। समृद्ध जैव विविधता वाले इस क्षेत्र में 178 पक्षी और 252 वनस्पति प्रजातियां पाई जाती हैं, जो पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती देंगी।
विस्तार
एटा का पटना पक्षी विहार अब विश्व के नक्शे पर शामिल हो चुका है। पटना पक्षी विहार अब रामसर साइट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड है। जिसे रामसर साइट में शामिल किया गया है। इससे न केवल प्रदेश की जैव विविधता बल्कि पूरे देश के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। पक्षी विहार में अब तक 178 पक्षी प्रजातियां और 252 वनस्पतियों की प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं।
Delighted that the Patna Bird Sanctuary in Etah (Uttar Pradesh) and Chhari-Dhand in Kutch (Gujarat) are Ramsar sites. Congratulations to the local population there as well as all those passionate about wetland conservation. These recognitions reaffirm our commitment to preserving… https://t.co/0O3R5TBqbJ
विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2026विज्ञापन
