सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A Rare Conjunction of 'Bada Mangal' and 'Ganga Dussehra' for the First Time—The Significance of Charity on

UP: पहली बार बड़ा मंगल और गंगा दशहरा का दुर्लभ संयोग, इस दिन दान का महत्व कई गुना बढ़ा; जानिए शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 25 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

इस बार बड़ा मंगल और गंगा दशहरा एक ही दिन पड़ने से दुर्लभ धार्मिक संयोग बन रहा है। श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे और नदी घाटों पर स्नान व दान करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, भंडारा और दस की संख्या में दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

UP: A Rare Conjunction of 'Bada Mangal' and 'Ganga Dussehra' for the First Time—The Significance of Charity on
Bada Mangal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लक्ष्मणपुरी बजरंगबली के जयकारों और मां गंगा की भक्ति के रंग में सराबोर रहने वाली है। पहली बार बड़ा मंगल और पावन गंगा दशहरा एक ही दिन पड़ा है। ऐसे में एक ओर जहां बजरंगबली के मंदिरों में जहां श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत महासंगम दिखेगा। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही गोमती के घाटों पर भी आस्था का सैलाब दिखने वाला है। संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य प्रो. अश्विनी पांडेय के अनुसार, बड़ा मंगल और गंगा दशहरा का एक ही दिन पड़ना दुर्लभ संयोग है। 



पहली बार ऐसा हुआ है जब बड़ा मंगल और गंगा दशहरा का एक ही दिन मनाया जा रहा है। साथ ही, मलमास की उपस्थिति इस दिन की धार्मिक महत्ता को कई गुना बढ़ा दी है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था जब मलमास, बड़ा मंगल और गंगा दशहरा एक साथ हुआ हो। ऐसे में पूजा और धार्मिक कार्यों से अधिक लाभ प्राप्त होने वाला है। इस दुर्लभ संयोग में नदी में स्नान कर हनुमान जी की पूजा करने से दस पाप और विकार नष्ट होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा और दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए आज के दिन स्नान और हर वस्तु को दस की संख्या में दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मां गंगा और हनुमान जी की कृपा एक साथ बरसेगी।

विज्ञापन

बजरंगबली के साथ मां गंगा-गोमती की होगी अराधना

राजधानी के तमाम छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों बजरंगबली की पूजा के साथ मां गंगा-गोमती की होगी अराधना भी की जाएगी। गोमती तट सि्थत लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत डॉ. विवेक तांगड़ी ने बताया कि मां गोमती की विशेष आरती की जाएगी। 


साथ ही, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गोमती तट स्थित हनुमान सेतु मंदिर और हनुमत धाम में भी बजरंगबली के साथ मां गंगा और गोमती की अराधना की जाएगी। सुंदरकांड के साथ मां गंगा की आरती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed