सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP says 8,689 doctor posts are vacant in hospitals, health system in shambles; long queues for treatment

UP: आप बोली- अस्पतालों में डॉक्टरों के 8689 पद खाली, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; इलाज को लंबी कतार लग रही

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 06 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में 8689 डॉक्टरों के पद खाली होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। मरीजों को इलाज के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कई जगह डॉक्टर नहीं मिलते। 

UP: AAP says 8,689 doctor posts are vacant in hospitals, health system in shambles; long queues for treatment
आप के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के चरमराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 8689 पद खाली हैं और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है।

Trending Videos


वंशराज ने बयान जारी कर कहा कि इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों पर पड़ रहा है। जहां मरीजों को इलाज के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। कई बार डॉक्टरों की अनुपस्थिति में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों के न होने से गरीब मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। जहां उनसे मनमाने पैसे वसूले जाते हैं। प्रदेश के अस्पतालों में एक्सरे की फिल्म तक उपलब्ध नहीं है। मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट फोटोकॉपी के कागज पर दी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed