{"_id":"6a7b297487c9c58963050454","slug":"up-accused-arrested-for-embezzlement-of-2-66-crore-in-government-ashram-style-schools-eow-team-takes-action-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार; ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार; ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
Tue, 11 Aug 2026 07:24 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी तत्कालीन प्रधानाचार्य को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया। आरोप है कि बिना निविदा प्रक्रिया के अनावश्यक सामग्री खरीदकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
जीतलाल पटेल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी तत्कालीन प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू की लखनऊ सेक्टर की टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डीजी ईओडब्ल्यू जेएन सिंह ने बताया कि गृह विभाग के आदेश पर ईओडब्ल्यू ने प्रयागराज के चार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। ये अनियमितताएं वर्ष 2018 से 2022 के बीच अंजाम दी गई थीं, जिसकी एफआईआर स्टेट एसआईटी के थाने पर दो वर्ष पूर्व दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विवेचना में पता चला कि आरोपियों द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए अनाश्यक सामग्री क्रय कर कुल 2,66,03,807 रुपये के शासकीय धन का गबन किया गया। विवेचना में एटीएस सुरवल शाहनी के तत्कालीन प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल सहित 5 लोकसेवक एवं 12 निजी लोगों की भूमिका सामने आई। जीतलाल पटेल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर ईओडब्ल्यू की लखनऊ टीम ने उसे सोमवार को थाना संगकरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन