सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After a cold wave, fog descends on the state, with a dense fog alert issued in 30 districts, with visibil

यूपी: शीतलहर के बाद प्रदेश में घने कोहरे का साया, इन 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट; यहां दृश्यता हुई शून्य

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Jan 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। 

UP: After a cold wave, fog descends on the state, with a dense fog alert issued in 30 districts, with visibil
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश में शनिवार को तराई इलाकों समेत ज्यादातर जिलों में सुबह कोहरे का असर रहेगा। माैसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीस जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई जगह तापमान सामान्य से नीचे चला गया।घने कोहरे की वजह से बरेली और आगरा में सुबह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ और नजीबाबाद में सुबह दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई।

Trending Videos


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक कोहरे में बढ़ोतरी होगी और कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे से राहत मिलेगी। चार फरवरी से तापमान में फिर हल्की गिरावट आने के आसार हैं। शुक्रवार को 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 21.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में ।

राजधानी में शनिवार सुबह रहेगा कोहरा, पारे में आएगी गिरावट

 राजधानी में शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साए और सर्द पछुआ हवाओं के साथ हुई। देर सुबह तक 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई लेकिन दोपहर होने तक तेज धूप खिली और माैसम में गर्माहट घुल गई। माैसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह राजधानी में घना कोहरा छाने के संकेत हैं और सुबह दृश्यता 100 मीटर तक जा सकती है।

जारी है पारे में उतार-चढ़ाव
कभी विक्षोभ तो कभी हवा का रुख बदलने से लखनऊ में दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। एक फरवरी को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से तापमान में दोबारा बदलाव दिखेगा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को कोहरे में बढ़ोतरी होगी और रात के पारे में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed