सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP AI Awareness Program to Enhance Understanding Among UP Board Students; Training Begins April 15

UP: एआई अवेयरनेस प्रोग्राम यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की बढ़ाएगा समझ, 15 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 03 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एआई जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाला यह निःशुल्क प्रशिक्षण 20 घंटे का होगा। इसमें एआई के उपयोग और महत्व की जानकारी दी जाएगी तथा पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

UP AI Awareness Program to Enhance Understanding Among UP Board Students; Training Begins April 15
एआई - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा के आदेश के बाद सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों का आवेदन कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की तय की गई है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ के साथ-साथ रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, हरदोई के जिला विद्यार्थियों को निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के आवेदन कराए जाएं।

Trending Videos

20 घंटे का है निशुल्क प्रोग्राम, 15 अप्रैल से होगी शुरुआत

एआई अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए निःशुल्क पंजीकरण 15 अप्रैल तक होंगे। 20 घंटे इस प्रोग्राम में अवधि है। इससे विद्यार्थियों को एआई की उपयोगिता समझाने के साथ-साथ कैसे इसे अपने उपयोग में लाए इस जानकारी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि इस प्रोग्राम को लगातार 20 घंटे नहीं करना है। इस कोर्स की शुरुआत होने से लेकर अगले 60 दिनों तक विद्यार्थियों के पास मौका रहेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को दो क्रेडिट बिंदुओं के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

यहां से करें आवेदन

आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI पर जाना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है।

हर विद्यार्थी को पंजीकरण करना है

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एआई विज्ञान और गणित जैसे विषयों के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए इसके प्रशिक्षण की शुरुआत कक्षा 11 और 12 के बच्चों से हो रही है। हर विद्यार्थी को पंजीकरण करना है। विद्यार्थियों को ये प्रशिक्षण महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और महायोगी गोरखनाथ विश्विद्यालय के विशेषज्ञों की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed