सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aiman becomes Kritika, Muslim girl marries Hindu boy

UP: आईमन बनी कृतिका, मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, पांच वर्षों से थे रिश्ते में

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी/रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

लालगंज में एक मुस्लिम युवती ने मजहब की दीवार लांघते हुए एक हिंदू युवक से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म भी अपना लिया।

UP: Aiman becomes Kritika, Muslim girl marries Hindu boy
मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुस्लिम युवती ने बुधवार को एक हिंदू युवक से शादी कर ली। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुआ। शादी के बाद युवती ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम भी बदल लिया।
Trending Videos


सेमरपहा गांव की रहने वाली आईमन अहमद के गांव के ही युवक शिवम के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का निर्णय लिया। परिवार और समाज की आशंकाओं के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गड्ढे के झटके से लौटी सांसें, शंकराचार्य बोले- अब तो पोल खुल गई; हरीश को इच्छा मृत्यु की मंजूरी

ये भी पढ़ें - शादी पर सिलिंडर का 'संकट', परिवार की इज्जत दांव पर, कमर्शियल की आपूर्ति ठप, बाजार में इंडक्शन की शॉर्टेज


बुधवार को दोनों ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां विधि-विधान से हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह कराया गया। मंदिर में पुरोहित की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने की शपथ ली।

विवाह के बाद आईमन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम कृतिका रख लिया। शादी के बाद नवविवाहित दंपती शिवम और कृतिका ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आपसी विश्वास और प्रेम पर आधारित है। दोनों ने साथ मिलकर जीवन बिताने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed