फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Air India Express launches direct flight from Lucknow to Abu Dhabi; 80 passengers depart on the first flig

UP: लखनऊ से अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान शुरू, पहली फ्लाइट में 80 यात्री रवाना

Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

राजधानी से अबूधाबी के लिए नई सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। पहली उड़ान में 80 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। नई उड़ान से दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
UP: Air India Express launches direct flight from Lucknow to Abu Dhabi; 80 passengers depart on the first flig
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी उड़ान बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। जबकि अभी तक इंडिगो की आबूधाबी के लिए उड़ान संचालित होती है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 बृहस्पतिवार को लखनऊ से अबूधाबी के लिए रवाना हुई। इस माैके पर एयरपोर्ट व एयरलाइन अधिकारियों ने केक काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। पहली उड़ान में 80 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी। 
विज्ञापन


प्रतीकात्मक रूप से पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। लखनऊ से आबूधाबी के लिए उड़ान संख्या आईएक्स-901 दोपहर सवा तीन बजे रवाना होकर शाम पाैने छह आबूधाबी पहुंचेगी। वापसी में आबूधाबी से विमान संख्या आईएक्स-902 शाम पौने सात बजे उड़ान भरकर रात लखनऊ में लैंड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed