{"_id":"697cce2773da6b3c4c0616be","slug":"up-akhilesh-yadav-reiterates-demand-for-probe-into-ajit-pawar-s-death-asks-why-accident-happened-after-visib-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने दोहराई अजित पवार की मौत की जांच की मांग, कहा- दृश्यता के बाद क्यों हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने दोहराई अजित पवार की मौत की जांच की मांग, कहा- दृश्यता के बाद क्यों हुई दुर्घटना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की मौत पर जांच की मांग को फिर से दोहराया है। वह पहले भी ऐसी मांग कर चुके हैं।
अखिलेश यादव
- फोटो : सपा पार्टी
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना में पिछड़ी, अगड़ी, दलित और आदिवासी समेत सभी जातियों की गिनती होनी चाहिए। जातियों की गिनती का कालम शामिल होना चाहिए। जातीय जनगणना होने से हर जाति की संख्या का पता चल जाएगा। उससे हर जाति को हक और सम्मान दिलाने में आसानी होगी। कोविड काल में वैक्सीन लगवाने से बहुत लोगों की जान गई। हमारी मांग है कि जातीय जनगणना में लोगों की मौत के कारण और बीमारी की भी जानकारी लिखी जाए।
Trending Videos
अखिलेश ने शुक्रवार को कन्नौज दौरे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया है। शंकराचार्य ने जो बातें कहीं हैं, सरकार के पास उनका जवाब नहीं है। असम के मुख्यमंत्री के बयान पर सपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि उन्हें असम के लिए कुछ नहीं करना है सिर्फ कुर्सी पर बने रहने के लिए नफरत फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजित पवार की मौत जांच का विषय
अखिलेश यादव ने हवाई यात्राओं को सुरक्षित बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जब विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है, तो सब नए हवाई जहाज आने चाहिए। जहाजों की अच्छे से मेंटिनेंस हो। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जब हवाई जहाज सही था, विजिबिलिटी (दृश्यता) थी, तो दुर्घटना कैसे हो गई। यह जांच का विषय है।
