फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Akhilesh Yadav's new plan release SP's manifesto on November 26, terming it the 'PDA ka Pranpa

यूपी: अखिलेश यादव का नया प्लान, 26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का घोषणापत्र, नाम दिया 'पीडीए का प्रणपत्र'

Mon, 19 Oct 2026 01:17 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 19 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है। इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों पर केंद्रित अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
UP Akhilesh Yadav's new plan release SP's manifesto on November 26, terming it the 'PDA ka Pranpa
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, इस दिन ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र। संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’।”

विज्ञापन

 

Trending Videos

पीडीए की राजनीति पर सपा का जोर

समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीति पर खास जोर दिया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में भी सपा इसी रणनीति को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

 

पिछड़े और दलित नेताओं को जोड़ने की कोशिश

पीडीए के विस्तार के तहत समाजवादी पार्टी दूसरे दलों के पिछड़े और दलित नेताओं को भी अपने साथ जोड़ने में जुटी है। अखिलेश यादव अपनी जनसभाओं में लगातार दलितों और पिछड़ों के मुद्दे उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि जो पीड़ित है, वह पीडीए का हिस्सा है और समाजवादी पार्टी में सभी की बात सुनी जाएगी।

अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार होने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए काम किया जाएगा। अब 26 नवंबर को जारी होने वाले ‘पीडीए के प्रणपत्र’ पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed