{"_id":"69df4d2b9e4afd4147001db8","slug":"up-akhilesh-yadav-said-bjp-is-trying-to-divert-attention-on-the-pretext-of-women-reservation-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- महिला आरक्षण के बहाने ध्यान भटकाने की कोशिश में भाजपा, इनकी मंशा ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- महिला आरक्षण के बहाने ध्यान भटकाने की कोशिश में भाजपा, इनकी मंशा ठीक नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के बहाने मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा आरक्षण देने की नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुसाफिरखाना में भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय उन्होंने महिला आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सवाल उठाए।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं दिखती। क्षेत्र निर्धारण और सीटों का स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। जनगणना पूरी नहीं होने का भी जिक्र किया। उनका कहना रहा कि अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस विषय को उठाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन, सीएम योगी बोले- निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी
ये भी पढ़ें - यूं ही नहीं लगी आंबेडकर का नाम लेने की होड़, वोट बैंक असली निशाना; आने वाले चुनाव हैं दलों के निशाने पर
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों की चर्चा करते हुए अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक कदमों से सम्मान नहीं बढ़ता, अधिकार सुनिश्चित होने से सम्मान मिलता है।
उन्होंने आर्थिक मुद्दों पर भी बात रखी। महंगाई और बेरोजगारी में बढ़ोतरी का जिक्र किया। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। पत्रकारों पर कार्रवाई का भी उल्लेख किया। नोएडा में श्रमिकों के विरोध का हवाला देते हुए कहा कि श्रमिकों की मांगों पर ध्यान देना जरूरी है।
इस दौरान मुसाफिरखाना स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सामने उनका स्वागत किया गया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने वाहन रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जयसिंह प्रताप यादव ने भादर ब्लॉक में अंबेडकर प्रतिमा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

कमेंट
कमेंट X