सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says farmers' crops have been ruined by unseasonal rains, the government is only conductin

UP: अखिलेश बोले- बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट, सिर्फ हवाई सर्वे कर रही सरकार; इन जिलों में हुई है तबाही

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेमौसम हुई बरसात से किसानों की फसल चौपट हुई है। 

UP: Akhilesh Yadav says farmers' crops have been ruined by unseasonal rains, the government is only conductin
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि असमय बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जिलों में गेहूं की फसल चौपट हो गई। पूरब से पश्चिम तक किसानों की गेहूं, सरसों और अन्य फसलें खराब हो गईं। सरकारी मदद के नाम पर अभी तक किसानों के हाथ कुछ नहीं लगा है।
Trending Videos


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, हाथरस, अयोध्या, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, हरदोई, सोनभद्र व श्रावस्ती समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में किसानों का गेहूं भीग गया। फसल गिरकर बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा और मदद नहीं दी। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक ने थोथी घोषणाएं और हवाई सर्वे कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि फसलें खराब होने से किसान दाने-दाने के लिए परेशान है। वे बेबस और निराश हैं। एक तरफ बढ़ती लागत और दूसरी ओर मौसम की मार ने किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। फसल की सही कीमत भी नहीं मिल रही है। भाजपा ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। प्रदेश का किसान 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अपनी सरकार लाएगा।

आशा भोसले के निधन पर जताया शोक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर स्मृति बन गए। आशा भोसले ने 2004 में सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी थी। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया था। उनके निधन से देश को अपूरणनीय क्षति हुई।

हादसे में मृत लोगों के परिवारों को सपा ने दिया एक-एक लाख रुपये
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में कोयला लदे ओवरलोड और अनियंत्रित ट्रक के एक दुकान पर पलटने से कई लोगों की मौत और कुछ लोगों के गंभीर घायल होने पर दुख प्रकट किया है। समाजवादी पार्टी ने मृतकों के परिवारों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed