सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Application process for the transfer of council school teachers begins; applications must be submitted to

UP: परिषदीय शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, बीएसए को देना होगा प्रार्थना पत्र; जानें डिटेल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक शिक्षकों को अपने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन देना होगा। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर जानकारी निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। स्थानांतरित शिक्षकों को नए जिले की वरिष्ठता सूची में अंतिम स्थान मिलेगा।

UP: Application process for the transfer of council school teachers begins; applications must be submitted to
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत तबादला चाहने वाले शिक्षकों को अपने-अपने जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में आवेदन करना होगा।



जारी निर्देशों के अनुसार बीएसए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर 20 जून तक उनकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर तबादला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों का तबादला दूसरे जिले में होगा, उन्हें नए जिले की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे स्थान दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित करने के लिए लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


तबादला प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षकों में उत्साह है और बड़ी संख्या में शिक्षक आवेदन की तैयारी में जुट गए हैं। परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed