{"_id":"6a22945e5e93d969cc09025e","slug":"video-video-shakashha-ka-mathara-khal-ab-250-sa-jayatha-btaya-ka-bhavashhaya-ka-cata-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिक्षा का मंदिर खाली, अब 250 से ज्यादा बेटियों के भविष्य की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिक्षा का मंदिर खाली, अब 250 से ज्यादा बेटियों के भविष्य की चिंता
नरही स्थित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल को खाली कराए जाने के मामले में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक नेताओं ने एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया।
विद्यालय की प्रबंधक संतोष रस्तोगी ने माध्यमिक शिक्षा संगठन के प्रदेश मंत्री आशीष कुमार सिंह और प्रांतीय संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ लोग न्यायालय और पुलिस को गुमराह कर शैक्षिक संस्था पर कब्जा करना चाहते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विद्यालय को खाली कराने के दौरान महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से 250 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। शिक्षिकाओं ने भी कार्रवाई पर रोष जताते हुए विद्यालय और छात्राओं के हितों की रक्षा की मांग की।
एडीएम पूर्वी ने मामले में तथ्यों की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एडीएम कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय भवन खाली कराया गया था, जबकि प्रबंधन का दावा है कि मामले में अपील अभी न्यायालय में लंबित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।