सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajnath Singh met Aparna Yadav, arriving at her residence with his convoy, and offered condolences to the

UP: राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, काफिले के साथ आवास पहुंचे; दिवंगतों के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कई दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपर्णा यादव के आवास जाकर परिवार के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट की।

UP: Rajnath Singh met Aparna Yadav, arriving at her residence with his convoy, and offered condolences to the
राजनाथ सिंह ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। सुबह 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। 

विज्ञापन
Trending Videos



रक्षामंत्री ने सबसे पहले हिंद नगर में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के आवास पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। 


दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह ने कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के कैंट स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed