फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: CM said give a befitting reply to the opposition on offering theft, Akhilesh said- SP MLAs shoul

यूपी विधानसभा: सीएम ने कहा चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को दें मुंहतोड़ जवाब, अखिलेश बोले- तैयारी करके आएं सपा विधायक

Mon, 03 Aug 2026 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाल नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाल नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Aug 2026 08:09 AM IST
सार

UP Legislative Assembly Session: यूपी विधानमंडल का मानूसन सत्र आज से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के पहले ही दिन सपा और भाजपा विधायकों में तीखी बहस देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
UP Assembly: CM said give a befitting reply to the opposition on offering theft, Akhilesh said- SP MLAs shoul
यूपी विधानमंडल मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विधानमंडल सत्र को लेकर  भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन की रणनीति के साथ ही सपा समेत विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी विधायकों से खुलकर बात की। उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों के मंत्रियों को जहां पूरी तैयारी से सदन में कम शब्दों में सटीक जवाब देने की तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए। सीएम ने खास तौर से जेन-जी और जेन-अल्फा को सपा सरकार में युवाओं के खिलाफ किए गए करतूतों की जानकारी देने के लिए युवाओं के निरंतर संवाद करने को कहा।

विज्ञापन


लोकभवन में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवा जो नए वोटर बने हैं, वे 2017 से पहले की सपा सरकार की करतूतों को नहीं जानते हैं। उस समय वो अपने मां-बाप के संरक्षण में पल रहे होंगे। इसलिए सभी विधायक इस आयु वर्ग (जेन-जी) के युवाओं से नियमित संवाद करें, सोशल मीडिया के जरिये सपा सरकार में हुए कारनामों की उन्हें जानकारी दें। सपा के कार्यकाल में किस तरह से माफिया राज डंका बजता था उसके बारे में बताएं। सपा राज में अपहरण, बलात्कार छेड़खानी आम बात थी। लड़कियों का स्कूल जाना दुश्वार था। भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। जिन युवाओं ने सपा सरकार के इस माहौल को नहीं देखा है उनके साथ हमें संवाद स्थापित करने के लिए यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूलों तक जाना होगा। ब्लॉक स्तर तक काम करना होगा।

विज्ञापन

चढ़ावा चोरी पर भी विपक्ष को दें अक्रामता के साथ जवाब

UP Assembly: CM said give a befitting reply to the opposition on offering theft, Akhilesh said- SP MLAs shoul
आज बोल भी सकते हैं सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

योगी ने विधायकों से श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी विपक्ष को अक्रामकता के साथ जवाब देने को कहा। कहा, सभी को मालूम है कि इस मामले में साधु-संतो, भाजपा या आरएसएस की कोई भूमिका नहीं। फिर भी सनातन विरोधी विपक्ष चुनावी लाभ के लिए इस मामले में भ्रामक प्रचार कर रहा है। सभी जानते हैं कि चंदा चोरी में एक निजी संस्था के जो लोग शामिल थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। फिर भी विपक्ष खास तौर से सपा के लोग इस मुद्दे को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ रहे हैं। सभी विधायकों को इसका जवाब देना चाहिए।

पार्टी को असहज करने वाले बयान से बचें
बैठक में सीएम पार्टी विधायकों को नसीहत दी कि ऐसा कोई अनर्गल बयानबाजी न करें, जिसे सरकार और संगठन को असहजता का सामना करना पड़े। सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचें। सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ अमर्यादित बात न करें।

फिरोज गांधी की कब्र की सफाई कराएगी भाजपा
सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता दलित महापुरुषों का किस तरह अपमान करते हैं, यह भी जनता को बताना होगा। योगी ने प्रयागराज में फिरोज गांधी की कब्र की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए वह भाजपा करेगी। उन्होंने फिरोज गांधी के कब्र की सफाई कराने की जिम्मदेरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग ही इस कब्र की साफ-सफाई कराएंगे।

तिरंगा व कलश यात्रा से युवाओं को जोड़ें
सीएम ने विधायकों से भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलस यात्रा में को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। साथ ही इन यात्राओं में युवाओं को भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी नौ अगस्त को हर घर तिरंगा यात्र में युवाओं की खास भूमिका होनी चाहिए ताकि हम पार्टी और सरकार का संदेश उन तक पहुंचा सकें।

जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर सदन में बात रखें : अखिलेश

UP Assembly: CM said give a befitting reply to the opposition on offering theft, Akhilesh said- SP MLAs shoul
सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

 विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहने और पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए। पार्टी मुख्यालय में रविवार को सपा विधानमंडल दल की बैठक में उन्होंने किसान, नौजवान, छात्र, नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, खाद-बीज की कमी, महंगाई, पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दे उठाने की रणनीति समझाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा को पर्याप्त महत्व नहीं दे रही है और मानसून सत्र केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। चार दिन के मानसून सत्र पर कटाक्ष करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सरकार के चार दिन बचे हैं, इसलिए विधानमंडल का सत्र भी चार दिन का रखा गया है। सपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में 26386 स्कूल बंद या मर्ज कर दिए गए, जिससे प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या लगातार घटी है। प्रदेश में करीब 28 लाख छात्रों का नामांकन कम हुआ है।

भाजपा यूपी के लिए संकट, सत्ता से हटेगी तभी होगा समाधानअखिलेश ने कहा, यूपी के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा सरकार है। प्रदेश की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी। कहा, सरकार ने छात्रों, नौजवानों और बेटियों के साथ अन्याय किया है। आंदोलनकारी छात्रों से किए गए वादे भी तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिया था कि छात्रों पर मुकदमे नहीं होंगे, पर अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा, एक्सप्रेसवे निर्माण और सड़क परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ। लखनऊ-कानपुर सड़क उद्घाटन के बाद धंस गई, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी टूट गया। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed