फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political stir within BSP intensifies due to family infighting questions raised over election preparations

UP Politics: बसपा में सब ठीक नहीं! पारिवारिक खींचतान से बढ़ी सियासी हलचल; चुनावी तैयारियों पर उठ रहे सवाल

Mon, 03 Aug 2026 08:39 AM IST
Bhupendra Singh अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

UP Politics News: बसपा में इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है। अशोक सिद्धार्थ की पार्टी से छुट्टी के बाद पारिवारिक खींचतान से सियासी हलचल बढ़ गई है। अब पार्टी की चुनावी तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Political stir within BSP intensifies due to family infighting questions raised over election preparations
मायावती - फोटो : एक्स

विस्तार

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दलित, ओबीसी और सवर्ण वोट बैंक को साधने की रणनीति में जुटी बहुजन समाज पार्टी के भीतर अचानक तेज हुई अंदरूनी हलचल ने संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद संगठन के भीतर असमंजस का माहौल है। कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले मायावती ने आकाश आनंद का राजस्थान दौरा रद्द कर उन्हें और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार को लखनऊ बुलाया था। तीन दिन तक विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। आकाश को प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में भूमिका देने और कार्यकर्ता सम्मेलनों की जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस और जेवर में उनके कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे। इसके बाद मायावती ने प्रत्याशियों के चयन का अधिकार अपने पास रखने की घोषणा कर दी, जिससे आकाश की भूमिका सीमित हो गई। दिलचस्प यह है कि अशोक सिद्धार्थ ने इस फैसले का सोशल मीडिया पर समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed