UP Big News: राहुल गांधी के खिलाफ होगी एफआईआर, वाराणसी बवाल में एसीपी का सिर फटा, सपा पर जमकर बरसीं मायावती
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने का आदेश आदेश दिया है। इसके बाद अब राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ गई है। दोहरी नागरिकता के मामले में शुक्रवार को लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। यह मामला निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी में बवाल, एसीपी का फटा सिर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया में आंबेडकर और केशरिया झंडा उतारने को लेकर दूसरे दिन भी बवाल हो गया। दोनों संगठनों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया। घटना के बाद घायल एसीपी सारनाथ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पत्थरबाजी में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं दो संगठनों के विवाद में पथराव के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
'महिला आरक्षण के मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही कांग्रेस', सपा पर भी बरसीं मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर कहा कि सत्ता में रहने पर कांग्रेस ने कभी भी एससी-एसटी और ओबीसी समाज के हितों का ध्यान नहीं रखा और अब इन वर्गों की महिलाओं की बात कर रही है। इसी तरह सपा का भी एससी-एसटी और ओबीसी के प्रति सत्ता में रहने पर तिरस्कारपूर्ण रवैया रहता है। पढ़ें पूरी खबर
संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुलडोजर और क्रेन मशीन से मीनार तोड़ी गई है। इस कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एसडीएम ने टीम गठित की थी। इसमें दो राजस्व निरीक्षक और सात लेखपाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से संसाधनों का अभाव बताया था, साथ ही सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को तोड़ने की मांग की थी। इसी क्रम में अब टीम गठित की गई है। पढ़ें पूरी खबर
अतीक व गुर्गों से खाली कराई गई जमीन पर शहरियों को मिलेंगे सस्ते घर
अतीक अहमद और उसके गुर्गों के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर शहरियों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराए जाएंगे। भूमाफिया के अवैध कब्जे से खाली कराए जाने के बाद कुर्क की गई जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
सचखंड एक्सप्रेस में बिगड़ी 7 माह के मासूम की तबीयत, ट्रेन रोककर ले जाया गया अस्पताल
सचखंड एक्सप्रेस में सवार सात माह के मासूम की होडल के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। पिता ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। कोसीकलां में ट्रेन रोककर बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। पढ़ें पूरी खबर
कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध
सोनभद्र पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है। शासन ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के प्रस्ताव पर यह आदेश जारी किया। निरोधादेश 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
