फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;

UP Big News: बृजभूषण बोले- दीपेंद्र हुड्डा को हराने पर रची साजिश, एक और पति का कत्ल; कांवड़ियों पर पथराव

Mon, 10 Aug 2026 05:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 10 Aug 2026 05:43 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बृजभूषण सिंह बोले- दीपेंद्र हुड्डा को हराने पर मेरे खिलाफ रची गई साजिश 

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने दावा किया है कि कुश्ती संघ के चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को हराने पर उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के परिवार के दबाव में कुछ महिला पहलवान उनके खिलाफ बोलने को तैयार हुईं।

सोमवार को विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि हरियाणा में कई कुश्ती अकादमियां हैं, लेकिन महादेव रेसलिंग एकेडमी एक परिवार से जुड़ी है। इसे स्थापित करने में भूपेंद्र हुड्डा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अदालत का एक परिवार, एक अखाड़ा संबंधी निष्कर्ष उनके नहीं, बल्कि दो पीड़ित लड़कियों के बयान पर आधारित है। उन्होंने खुशी जताई कि अदालत के फैसले से उनकी बातें सच साबित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
Muzaffarnagar Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एक और पति का कत्ल, मायके में मीना और फिर आसिम की एंट्री

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार, नसीम उर्फ तालिब और मीना की शादी साल 2022 में हुई थी।

मेरठ में मकान का बंटवारा होने के बाद मिले पांच लाख रुपये लेकर वह पत्नी के कहने पर बुढ़ाना में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। बाद में उसे आर्थिक तंगी में यह मकान बेचना पड़ा। रोजी-रोटी के बिजली और वेल्डिंग का काम करने के लिए नसीम गुजरात के सूरत चला गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) 17 अगस्त 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

बोर्ड के मुताबिक, DV/PST के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर जरूरी अभिलेखों के साथ उपस्थित होना होगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
घायल कांवड़िये का उपचार करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक युवक का सिर फूटा

लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। पथराव के दौरान एक कांवड़िया घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि घटना एक मानसिक रूप से बीमार किशोर ने अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

'राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने की जगह रोजगार दे सरकार', मायावती ने जंतर-मंतर आंदोलन का किया जिक्र

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं पर केंद्र व राज्य सरकारों की उदासीनता चिंताजनक है। पूर्व में बसपा ने अपनी सरकार के दौरान पुलिस व पंचायती राज विभाग में करीब ढाई लाख नए सरकारी पद सृजित किए थे। अब कॉकरोच जनता पार्टी के 36 दिन के जंतर मंतर आंदोलन ने इन गंभीर मुद्दों को राष्ट्रीय महत्व का बना दिया है। इस आंदोलन के कारण देश के शिक्षा मंत्री को भी अपना पद गंवाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Brij Bhushan speaks on the conspiracy to defeat Deepender Hooda; another husband murdered;
genz poltical - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं को तर्क की कसौटी पर कसने और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली इस पीढ़ी की सोच और असहजता को समझने के लिए संघ अब सीधे उसके बीच जाएगा। 

स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed