UP Big News: योगी ने माता प्रसाद की चुटकी ली, शिक्षा मित्रों को 18 हजार मिलेंगे; मोची की दुकान पर राहुल गांधी
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को 10 की जगह 18 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे
सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। अब उन्हें 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये हर महीने मिलेगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। योगी ने कहा, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
कोर्ट से लखनऊ लौटते समय मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी
यूपी के सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर लौटते समय राहुल गांधी अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से बात की। उनके बेटे से परिवार का हाल जाना। इसके बाद लखनऊ के लिए निकल गए।
राहुल गांधी ने विधायक नगर चौराहा स्थित रामचेत मोची के बेटे राघव दुकान पर थे। राहुल गांधी करीब सात मिनट उनकी दुकान पर रुके। रामचेत की मौत पर श्रंद्धाजलि अर्पित की। बेटे राघव से कहा कि वह रामचेत की मृत्यु पर नहीं आ पाए। राघव की बिटिया श्रद्धा को अपनी गोदी में उठाया। उसे चाकलेट दी और दुलार किया। राघव को आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत पड़ेगी वह उनकी मदद के लिए खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
योगी ने माता प्रसाद की चुटकी ली, बोले- आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी ने कहा, 1 मार्च को जब नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है तो सारे विभाग उसी हिसाब से तैयार होते हैं और वह पूरे साल की रणनीति बना लेते हैं। कल 4 मंत्रालय के साथियों ने कार्य अनुदान को लेकर सदन में अपनी बात रखी। यह अच्छी बात है।
सीएम ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की चुटकी लेते हुए कहा, वे अपनी उम्र के हिसाब से आंकड़ो में घाल-मेल नहीं करेंगे। लेकिन संगत का प्रभाव होता है, लगता है कि चच्चू का प्रभाव आ गया है। आप यूपी पर उधार की बात बता रहे, मुझ लगता है कि यह सच नहीं है। 2016-17 में 4.39 था, आज की समय में 2.9 फीसदी है। मतलब हमारा वित्तीय प्रबंधन पहले से बहुत अच्छा है। इसीलिए हर बैंक यूपी पर भरोसा करता है। पढ़ें पूरी खबर
33 बच्चों को बनाया था हवस का शिकार, कोर्ट ने दंपती को सुनाई फांसी की सजा
बांदा की एक विशेष अदालत ने प्रारंभिक यौन शोषण के आरोप में दंपती को फांसी की सजा सुनाई है। इस दंपती पर 33 मासूम बच्चों के साथ घिनौनी हरकतें करने और उनकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें विदेशों में बेचकर लाखों रुपये कमाने का गंभीर आरोप था। अदालत ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
डीजे पर जमकर थिरके राजपाल: भतीजी की शादी में बच्चों संग नाचे अभिनेता
चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव गुरुवार को अपनी भतीजी की शादी में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। बंडा क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव कुंडरा में विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गांव में विशाल पंडाल सजाया गया था, जहां नेताओं से लेकर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों तक की भीड़ उमड़ी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर
बिजनौर में अनोखी घुड़चढ़ी, दूल्हे ने ट्रैक्टर पर निकाली बारात
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गांव खेड़ा में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जहां दूल्हे शुभम कुमार ने लग्जरी कारों की बजाय ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी बारात निकाली। इस अनोखे अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दूल्हे की ट्रैक्टर पर सवार बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस देसी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और दूल्हे की सादगी की सराहना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
माफी मांगता युवक और चप्पल बरसाती महिला, बीच सड़क पर हुई ऐसी हरकत
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सरेराह एक युवक की महिला द्वारा चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने सर्विस रोड पर हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पढ़ें पूरी खबर