फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm

UP Big News: सिपाही ने बच्ची को अगवा कर मार डाला, आसमान में रहस्यमय धमाका; ट्रेन से हो रही सोना तस्करी

Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सिपाही ने बच्ची को अस्पताल से अगवा कर की दरिंदगी, फिर मार डाला

यूपी पुलिस के सिपाही अभिषेक यादव ने गोरखपुर में जिला अस्पताल से पुलिस की वर्दी पहनकर 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण की दुष्कर्म कर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के चिवटहा पुल से नीचे से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। 
पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना से इनकार कर रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज मिले सबूतों के बाद शव बरामद किया गया है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख - फोटो : एएनआई

"भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप के दोषी", अखिलेश सहित सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं!

देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है। गुप्त दान में महा-घपले किये हैं। दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नकली रसीद छपवाकर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आसमान में रहस्यमय तेज धमाके की आवाज, खिड़की-दरवाजे हिले

बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह दो बार रहस्यमय धमाके की आवाज से पूरा शहर हिल गया। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि मकानों के खिड़की-दरवाजे तक हिल गए। इसके बाद 10:10 बजे फिर तेज आवाज हुई।

यह आवाज कहां से आई, इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग फोन पर एक-दूसरे से जानकारी करने लगे। हालांकि स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी। पिछले साल दो अगस्त को इसी तरह की आवाज आई थी। तब जानकारों से इसे सोनिक बूम बताया था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
बरामद किया गया सोना। - फोटो : लखनऊ पॉलीटेक्निक की वेबसाइट से

सात महीने में 19 करोड़ का सोना जब्त, सोना तस्करों ने बदला रूट, अब ट्रेन से एंट्री

विदेशों से सोना तस्करी कर उत्तर प्रदेश आने वाले तस्करों ने अपना तरीका बदल दिया है। पिछले कुछ महीनों से वे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच रहे हैं। तस्कर अब देश के दूसरे एयरपोर्ट पर उतरकर विमान यात्रा की जगह ट्रेनों से यूपी आ रहे हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर आम तौर पर पहले महीने में दो से तीन बार सोना तस्कर पकड़े जाते थे। डीआरआई और कस्टम की टीमें लगातार वहां तैनात रहती थीं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Constable kidnaps and kills a girl from the hospital; mysterious blast in the sky; gold sm
मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद का कद, सौंपी प्रदेश में टिकट चयन की जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अब प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे, जिसमें वह प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद से होगी। वहीं 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में आयोजित सम्मेलन आकाश की अध्यक्षता में होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed