फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Silver anklets weighing 9.50 kg were stolen from private bus in Barabanki

UP News: बस में फिल्मी अंदाज में चोरी, चार शातिरों ने 9.50 किलो चांदी के पायल किए पार; वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 30 Jul 2026 06:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

बाराबंकी में निजी बस से 9.50 किलो के चांदी के पायल चोरी कर लिए गए। वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Silver anklets weighing 9.50 kg were stolen from private bus in Barabanki
होटल के पास खड़ी बस, सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में चार शातिरों ने निजी बस से करीब 9.50 किलो चांदी के पायल पार कर दिए। पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी के अनुसार, चांदी के पायल में 40 फीसदी शुद्ध चांदी थी। करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


बताया गया कि सराफा फर्म के दो कर्मचारी आगरा से माल लेकर गोरखपुर जा रहे थे। गोरखपुर पहुंचने पर घटना का पता चला। सराफा व्यवसायी ने बृहस्पतिवार को रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

देवेश होटल के पास रुकी थी बस

आगरा के रामबाग जमुना ब्रिज के निवासी सराफा व्यवसायी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी फर्म के कर्मचारी आगरा के ही रहने वाले राहुल सिंह और मंयक खंडेलवाल 26 जुलाई को सात डिब्बों में चांदी के पायल रखकर निजी बस से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में 05 बजकर 40 मिनट पर बस रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के देवेश होटल के पास रुकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 05 बजकर 45 मिनट पर कार से चार लोग आए। दो 47 मिनट बाद चारों बस में चढ़ गए। इनमें से दो लोग कर्मचारियों के सामने खड़े हो गए। जबकि, शेष दो ने सीट के नीचे रखे बैग से चांदी के पायल वाले चार डिब्बे पार कर दिए। गोरखपुर पहुंचने पर कर्मचारियों ने बैग की जांच की तो चार डिब्बे गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सराफा व्यवसायी को सूचना दी। 

पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड मिली

व्यवसायी ने बस मालिक से संपर्क किया। जानकारी मिली कि संबंधित बस 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। सराफा व्यवसायी ने दिल्ली पहुंचकर बस की जांच कराई। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्ति बैग से डिब्बे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसके बाद व्यवसायी आगरा से बाराबंकी पहुंचे। रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

एक कैमरे में लगाई क्रीम, दूसरा जान नहीं पाए शातिर

सराफा व्यवसायी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनके कर्मचारियों ने बताया कि सीसीटीवी में चारों आरोपियों की फोटो कैद हुई है। बस में दो कैमरे लगे थे। उस पर चढ़ते ही गेट के पास वाले कैमरे में एक ने कोई क्रीम लगा दी, ताकि उनके चेहरे कैमरे में न आ सकें। लेकिन, बस के अंदर एक और कैमरा लगा था, जिसमें वारदात कैद हो गई। इसमें सभी के चेहरे साफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed