{"_id":"6a6b53eb80761985fe0af902","slug":"video-brabka-ma-naja-bsa-sa-950-kal-ka-catha-ka-payal-cara-varathata-sasatava-ma-katha-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में निजी बस से 9.50 किलो के चांदी के पायल चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में निजी बस से 9.50 किलो के चांदी के पायल चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद
यूपी के बाराबंकी में चार शातिरों ने निजी बस से करीब 9.50 किलो चांदी के पायल पार कर दिए। पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी के अनुसार, चांदी के पायल में 40 फीसदी शुद्ध चांदी थी। करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।
बताया गया कि सराफा फर्म के दो कर्मचारी आगरा से माल लेकर गोरखपुर जा रहे थे। गोरखपुर पहुंचने पर घटना का पता चला। सराफा व्यवसायी ने बृहस्पतिवार को रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आगरा के रामबाग जमुना ब्रिज के निवासी सराफा व्यवसायी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी फर्म के कर्मचारी आगरा के ही रहने वाले राहुल सिंह और मंयक खंडेलवाल 26 जुलाई को सात डिब्बों में चांदी के पायल रखकर निजी बस से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में 05 बजकर 40 मिनट पर बस रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के देवेश होटल के पास रुकी।
यहां पर 05 बजकर 45 मिनट पर कार से चार लोग आए। दो 47 मिनट बाद चारों बस में चढ़ गए। इनमें से दो लोग कर्मचारियों के सामने खड़े हो गए। जबकि, शेष दो ने सीट के नीचे रखे बैग से चांदी के पायल वाले चार डिब्बे पार कर दिए। गोरखपुर पहुंचने पर कर्मचारियों ने बैग की जांच की तो चार डिब्बे गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सराफा व्यवसायी को सूचना दी।
व्यवसायी ने बस मालिक से संपर्क किया। जानकारी मिली कि संबंधित बस 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। सराफा व्यवसायी ने दिल्ली पहुंचकर बस की जांच कराई। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्ति बैग से डिब्बे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद व्यवसायी आगरा से बाराबंकी पहुंचे। रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।