{"_id":"6a6b0385ffad3d121f028baf","slug":"video-mandi-nagul-mahadev-moksha-dham-third-cremation-platform-ready-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News : नगूल महादेव मोक्ष धाम में बनी तीसरी चिता, 25-30 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News : नगूल महादेव मोक्ष धाम में बनी तीसरी चिता, 25-30 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:25 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के नगूल महादेव मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। शिव शक्ति नागेश्वर महादेव कूड समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां तीसरी चिता का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नई सुविधा शुरू होने से आसपास के 25 से 30 गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
समिति के महासचिव नंदलाल चौहान ने बताया कि मोक्ष धाम परिसर में तीसरी चिता के निर्माण के साथ-साथ पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। नई चिता को मुख्य सड़क से भी जोड़ दिया गया है, जिससे अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस मोक्ष धाम पर करीब 25 से 30 गांवों के लोग निर्भर हैं। पहले एक साथ अधिक शव आने की स्थिति में अंतिम संस्कार में परेशानी होती थी, लेकिन अब तीसरी चिता तैयार होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
समिति ने मोक्ष धाम के आगे के विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील भी की है। नंदलाल चौहान ने बताया कि समिति पंजीकृत है और दान राशि जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक तथा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, लडभड़ोल में खाते खोले गए हैं। इच्छुक लोग अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए समिति हर तीसरे महीने के पहले रविवार को बैठक आयोजित करती है। इन बैठकों में आम नागरिक भी भाग लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं, जिन पर समिति गंभीरता से विचार करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।