Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
The weather turned pleasant in Narwana, Jind, following the first heavy downpour of the month of Shravan, bringing relief from the heat.
{"_id":"6a6affab0328354c460c6d2d","slug":"video-the-weather-turned-pleasant-in-narwana-jind-following-the-first-heavy-downpour-of-the-month-of-shravan-bringing-relief-from-the-heat-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में श्रावण माह की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में श्रावण माह की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
श्रावण माह की पहली बारिश ने वीरवार दोपहर नरवाना और आसपास के क्षेत्रों को तरबतर कर दिया। करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई तेज बारिश लगातार आधे घंटे से अधिक समय तक जारी है ।झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।
बारिश का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि नरवाना के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोरदार वर्षा हुई। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। धान सहित खरीफ फसलों के लिए इस बारिश को लाभदायक माना जा रहा है।
लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर वर्षा होती रही तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे खड़े नजर आए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने भी राहत की सांस ली। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग छतरियों और रेनकोट के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश का दौर जारी रहता है तो यह कृषि के साथ-साथ आमजन के लिए भी राहतभरा साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।