Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Public anger erupts over the delay in the construction of the railway overbridge in Jakhal, Fatehabad; farmers issue an ultimatum to intensify their agitation
{"_id":"6a6b02c510ef19dc0e00bb02","slug":"video-public-anger-erupts-over-the-delay-in-the-construction-of-the-railway-overbridge-in-jakhal-fatehabad-farmers-issue-an-ultimatum-to-intensify-their-agitation-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, किसानों ने दिया आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, किसानों ने दिया आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के नेतृत्व में किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों, सेलर संचालकों तथा शहरवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जाखल की ओर धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस धरने में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
किसानों ने कहा कि रेलवे द्वारा जाखल रेलवे ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से को ऊंचा करने का कार्य इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस रेलमार्ग पर डबल ट्रैक के माध्यम से ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार आम जनता के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले संबंधित एजेंसी की ओर से 3 से 6 महीने के भीतर काम पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब कई महीने बीत जाने के बावजूद कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान में ओवरब्रिज पर केवल दो मजदूर ही काम करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस गति से निर्माण कार्य पूरा होने में दो वर्ष तक का समय लग सकता है।
उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बंद होने के कारण किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय के साथ-साथ ईंधन और परिवहन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि आने वाला धान सीजन स्थिति को और गंभीर बना देगा, क्योंकि फसल को मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।