{"_id":"6a6b3efa95fe42c31b0dfbf7","slug":"video-tohana-inundated-due-to-rain-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश से टोहाना हुआ जलमग्न।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना। वीरवार को क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।
शहर के विभिन्न इलाकों भूना रोड, हिसार रोड, रतिया रोड, दमकौरा रोड, नई सब्जी मंडी, रेलवे रोड अनाज मंडी सहित अनेक मुख्य रोड और आवासीय कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बन जाती है। समय पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी देर की बारिश भी परेशानी का कारण बन जाती है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।