सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T

UP Big News: मायावती को याद आया 'गेस्ट हाउस कांड', मानदेय बढ़ाने पर शिक्षा मंत्री का जवाब, हैवान टीटीई निलंबित

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 

Trending Videos

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान

लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' (AI) को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सदन में दिया जवाब। - फोटो : amar ujala

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में शिक्षामित्रों के मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ग्राम पंचायत में तैनाती के संबंध में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए शिक्षामित्रों की सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षामित्रों की ग्राम पंचायतों में तैनाती को लेकर कहा कि अभी प्रदेश में एसआईआर का काम जारी है जिसमें शिक्षामित्र अपना दायित्व निभा रहे हैं। एसआईआर का काम पूरा होते ही उनकी ग्राम पंचायतों में तैनाती हो जाएगी। इस संबंध में हमारी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

चलती ट्रेन में हैवानियत, युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी टीटीई निलंबित

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
Ghaziabad News - फोटो : वीडियो ग्रैब

सड़क पर भिड़ीं दो युवतियां, एक-दूसरे के बाल खींचे

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो युवतियां बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। इस हंगामे का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद पहले दोनों युवतियों के बीच हुई आपसी कहासुनी और गाली-गलौज से शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों युवतियां बीच सड़क पर ही हाथापाई पर उतारू हो गईं। सड़क पर अचानक हुए इस हंगामे ने राहगीरों को चौंका दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

'रमजान में लाउडस्पीकर का सीमित इस्तेमाल करें मस्जिदों के इमाम', मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पवित्र है। इस महीने में की गई एक नेकी का शवाब दस गुना बढ़कर मिलता है। इसीलिए मुसलमानों को चाहिए कि इस महीने का सम्मान व एहतराम के साथ 30 रोजे मुकम्मल करें और इस्लाम की बताई हुई तमाम बातों पर अमल करें, ताकि गुनाह से बचे रहें। पढ़ें पूरी खबर

थानेदार 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

यमुनापार इलाके के बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को एंटी  करप्शन की टीम ने 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इससे थाने में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष के खिलाफ एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी। फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रकम की मांग की गई थी।

ट्रैप टीम गठित कर थानाध्यक्ष को रंगे हाथों दबोच लिया। एसओ को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। तीन साल में 75 रिश्वतखोर पकड़े जा चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व निरीक्षक, बिजलीकर्मी पुलिसकर्मी समेत अन्य पर कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

खसरा-रुबेला टीकाकरण के बाद मची चीख-पुकार, पांच बच्चों की हालत बिगड़ी

औरैया में बुधवार को कंपोजिट विद्यालय हरदू में खसरा और रुबेला का टीकाकरण चल रहा था। इसमें 10 साल से अधिक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस दौरान वैक्सीन लगाने के बाद पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। इससे स्कूल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati recalls 'Guest House Scandal', Education Minister responds on honorarium hike, monster T
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बोले- हम तेजी से काम कर रहे

नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना मैपिंग वाले 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुल 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed