UP Big News: 8 जुलाई से शिक्षकों को सौगात, चढ़ावा चोरी पर बोले RSS के बड़े नेता, भारी बारिश की चेतावनी
यूपी के लाखों शिक्षकों के लिए जल्द ही कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं, राम मंदिर का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ जुलाई को यूपी के शिक्षकों को सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे लाखों शिक्षकों को फायदा होगा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आरएसएस के बड़े नेता दत्तात्रेय होसबोले ने बयान दिया और कहा कि इस घटना ने रामभक्तों की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। वहीं, भाजपा नेता विनय कटियार ने चंपत राय के जेल जाने की भविष्यवाणी कर सनसनी फैला दी। उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी से वार्ता का हवाला दिया। वहीं, लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पढ़ें, प्रदेश की सुर्खियां:
UP : सीएम योगी वाराणसी से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की देंगे सौगात, 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। 7.89 लाख से अधिक बेसिक शिक्षा विभाग के लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 3 जुलाई से माध्यमिक शिक्षकों के लिए भी पोर्टल शुरू हो गया है। पढ़ें, पूरी खबर
UP Weather Update: अगले कुछ घंटों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
अगले कुछ घंटों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे तक के झोंके संभव हैं। पढ़ें, पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले- इससे रामभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात बताया। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पारदर्शी प्रबंधन और मजबूत व्यवस्था की मांग की गई। साथ ही समाज से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील भी की गई। पढ़ें, पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल
अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस मामले पर पीएम मोदी से बात की। उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा? मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े। पढ़ें, पूरी खबर
लखनऊ आम महोत्सव का शुभारंभ, आधा किलो का आम देख मुस्कुराए सीएम योगी; किसानों को किया सम्मानित
लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित किया और विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया। महोत्सव में सैकड़ों प्रजातियों के आम तथा उनसे बने उत्पाद प्रदर्शित किए गए। पढ़ें, पूरी खबर
Ram Mandir: 'चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पढ़ें, पूरी खबर