सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP government ministers and MLAs clashed in the state, MLA said - what I did was my duty, not indiscipli

UP: प्रदेश में टकराए भाजपा सरकार के मंत्री-विधायक, एमएलए बोले-मैंने जो किया वह मेरा कर्तव्य, अनुशासनहीनता नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया था। अब इस पर विधायक की प्रतिक्रिया आई है। 
 

UP: BJP government ministers and MLAs clashed in the state, MLA said - what I did was my duty, not indiscipli
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक के बीच बहस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई।

Trending Videos


विधायक ने दी पूरे मामले में प्रतिक्रिया 
जनता की सेवा करने के लिए पार्टी ने टिकट दिया। जनता की सेवा करने के लिए किसी को भी रोकना पड़े या धरना देना पड़े तो ये मेरा कर्तव्य है। अपने कर्तव्य से मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम लगातार पत्राचार कर रहे हैं। नमामि गंगे योजना छह साल से चल रही है और अभी तक कार्य पूरे नहीं हुए हैं। गांव में सड़कें खुदी पड़ी हैं। जो पाइपलाइन डाली है उनमें लीकेज हैं। जलभराव है, टंकियां टपक रही हैं। ऐसी तमाम समस्याए हैं। जिसको लेकर हमने मंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने बीस दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सभी समस्याएं निस्तारित की जाएंगी। उन्होंने कहा अभी निरीक्षण करने चलता हूं, जिम्मेदारों को सस्पेंड करता हूं लेकिन वह नहीं गए। अब उन्होंने समय लिया है, वह काम करते हैं या नहीं। अगर करेंगे तो ठीक है नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि ये मोदी की योजना है। 50-60 प्रधान आए हैं। इससे पता चलता है कि काम अच्छा नहीं हो रहा है। हमारे लिए कार्यक्रम महत्वपूर्ण नहीं है, जनता है। मंत्री का भी यही कर्तव्य होना चाहिए। मेरा बर्ताव अच्छा नहीं लगा हो तो नमस्ते। हम तो जनता के लिए चुना गया है, मैं उसके लिए लड़ूंगा। ये अनुशासनहीनता नहीं है।-बृजभूषण राजपूत, भाजपा विधायक

संगठन ने साधी चुप्पी

इस मामले पर प्रदेश भाजपा संगठन ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। वहीं पार्टी के जिम्मेदार सूत्रों का का कहना है कि विधायक ने जिस तरह से मंत्री का रास्ता रोककर अपना विरोध जताया है, उसे संगठन ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने विधायक के तरीके को अनुशासन के अनुरूप नहीं माना है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही विधायक से स्पष्टीकरण लेकर आगे की कार्यवाही कर सकता है।

आपस में टकरा रहे हैं भाजपा के डिब्बे : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाचार मिला है कि भाजपा के विधायक बृजभूषण राजपूत ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, गांवों में पेयजल संकट और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया। अखिलेश एक्स पर आगे लिखते हैं कि हमने तो पहले ही कहा था कि भाजपा के डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पैसे कमाने और ज़मीन कब्जाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं। इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए वो एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दिखाता है कि भाजपा सरकार के विधायक अब अगले चुनाव में हारने वाले हैं।

अखिलेश लिखते हैं कि वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है। इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे। भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है। एक अन्य बयान में अखिलेश ने कहा कि क्या भाजपा के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed