{"_id":"6a020c2fb1124b3a2001e4a7","slug":"up-bjp-president-launches-scathing-attack-on-sp-says-it-s-a-party-of-abusers-and-goons-advises-akhilesh-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला, कहा- ये सिर्फ गालीबाज और गुंडों की पार्टी; अखिलेश को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला, कहा- ये सिर्फ गालीबाज और गुंडों की पार्टी; अखिलेश को दी नसीहत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 11 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर तीखा हमला करते हुए उसे गुडों और गालीबाज नेताओं की पार्टी बता दिया।
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की निंदा की। चौधरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सपा गुंडों और गालीबाजों की पार्टी बन चुकी है। सपा प्रमुख को पीएम का अपमान करने वाले गालीबाज सांसद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह का बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत होने के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं का अपमान भी है। प्रधानमंत्री का पद किसी दल का नहीं, बल्कि देश के सम्मान व गौरव प्रतीक है। सपा को जब-जब जनता पराजित करती है, तब सपा अपशब्दों का इस्तेमाल करती है। यदि पीएम का अपमान करने वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो यह माना जाएगा कि यह बयान सपा प्रमुख की सहमति व इशारे पर दिया गया है।
विपक्ष को हर फैसले में दिखती है राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि विपक्ष को देशहित के हर निर्णय में राजनीति दिखती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, अनावश्यक खर्चों में संयम बरतने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। यह दूरदर्शी व जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान है। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखकर भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सपा के शासनकाल में प्रदेश बिजली संकट, भ्रष्टाचार, दंगों, माफियावाद और कानून व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहा था। प्रदेश में निवेशक आने से डरते थे और बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं। अखिलेश का बयान केवल उनकी राजनीतिक निराशा, हताशा और कुंठा का प्रतीक है। लगातार पराजय के बाद सपा मुद्दाविहीन हो चुकी है।
Trending Videos

सपा सांसद की पीएम पर अशोभनीय टिप्पणी अक्षम्य:योगी
सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई असंसदीय टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सपा सांसद की टिप्पणी को अक्षम्य बताया है। उन्होंने लिखा है कि देश के लोकप्रिय पीएम के खिलाफ सपा सांसद की भाषा केवल अशोभनीय और अक्षम्य ही नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात भी है।
सीएम ने लिखा है कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा की भी अपमान है। उन्होंने कहा देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का समय पर जवाब जरूर देगी।