सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP budget: Election year could bring a shower of gifts, pensions could increase; sports colleges to open

आज यूपी का बजट: चुनावी साल में हुई तोहफों की बारिश, बढ़ सकती है इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Budget 2026-27: यूपी सरकार आज अपना बजट पेश करेगी। यह योगी सरकार का दसवां बजट होगा। इस बजट में कई लुभावनी घोषणाएं हो सकती हैं।
 

UP budget: Election year could bring a shower of gifts, pensions could increase; sports colleges to open
यूपी सरकार का बजट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश होने वाले बजट में चुनाव की झलक दिखाई देगी। करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ के बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं की मद में सबसे अधिक धनराशि का आवंटन होगा। बजट का एक चौथाई हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर की मद में होगा।

Trending Videos


वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बजट का केंद्र क्षेत्रीय विकास होगा। खास तौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित हो सकते हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है। इससे दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों में तेज विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकता है मोटा पैकेज

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को सरकार मोटा पैकेज दे सकती है। बीडा के लिए 56 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। अभी 23 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण शेष है। इस मद में बजट में प्रावधान किया जा सकता है। नए एक्सप्रेस वे के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा की व्यवस्था हो सकती है। लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए धनराशि दी जा सकती है। जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे को भी धनराशि आवंटित की जा सकती है।

पेंशन बढ़ने की संभावना

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों के लिए पेंशन में 500 रुपये की वृद्धि हो सकती है। स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और केंद्र सरकार की शी-मार्ट योजना को भी बजट में स्थान मिल सकता है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी का संकल्प इस वर्ष पूरा होगा। वहीं 1.43 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 17 से 20 हजार रुपये किया जा सकता है। इसके लिए बजट में 250 करोड़ से 275 करोड़ की व्यवस्था की जा सकती है।

सड़क-मेट्रो को मिलेगी तवज्जो

UP budget: Election year could bring a shower of gifts, pensions could increase; sports colleges to open
विधानसभा सदन में मंत्री सुरेश खन्ना और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सड़कों को दुरुस्त करनेे के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा मिल सकते हैं। साइबर अपराध पर अंकुश सहित गृह विभाग के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में हो सकता है। परिवहन सेवा बेहतर और सुरक्षित करने के लिए 4700 करोड़ आवंटित हो सकते हैं। हवाई अड्डे और जल मार्ग की मद में 2500 करोड़ दिए जा सकते हैं।

बेसिक-माध्यमिक शिक्षा के लिए 1.10 लाख करोड़ से ज्यादा दिए जा सकते हैं। शहरी अवस्थापना और सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना को 12 हजार करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। मेट्रो परियोजना की मद में 700 करोड़ का आवंटन हो सकता है। खेलों के प्रोत्साहन के लिए 1000 करोड़ मिल सकते हैं। आगरा, मीरजापुर, देवीपाटन, झांसी, मुरादाबाद, अयोध्या, बरेली व अलीगढ़ में स्पोर्ट्स कालेज के लिए 25 करोड़ से ज्यादा सरकार दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed