{"_id":"6a825b592cfe3f74ab049b9c","slug":"up-cm-yogi-will-give-a-gift-to-78-thousand-ration-sellers-of-the-state-today-the-dividend-will-now-be-rs-125-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 78 हजार राशन विक्रेताओं को आज तोहफा देंगे सीएम योगी, लाभांश अब होगा 125 रुपये प्रति क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 78 हजार राशन विक्रेताओं को आज तोहफा देंगे सीएम योगी, लाभांश अब होगा 125 रुपये प्रति क्विंटल
Mon, 17 Aug 2026 06:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:22 AM IST
सार
Ration system in UP: प्रदेश में सरकारी राशन बेचने वाले दुकानदारों को सीएम योगी आज तोहफा देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने जा रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी का तोहफा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था में विक्रेताओं की प्रतिक्रिया सीधे डिजिटल माध्यम से लेने की नई व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी सुबह 9:30 बजे लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में नई फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। नई व्यवस्था सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी से जुड़े उचित दर विक्रेताओं के अनुभव और फीडबैक को ई-पॉस के माध्यम से दर्ज करने में मदद करेगी।
विज्ञापन