फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain lashes the entire state, with a severe rain alert issued for 46 districts today; schools closed

यूपी: पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में, आज इन 46 जिलों में भीषण बरसात का अलर्ट जारी; यहां स्कूल हुए बंद

Mon, 17 Aug 2026 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Aug 2026 06:41 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक लगातार बरसात होने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain lashes the entire state, with a severe rain alert issued for 46 districts today; schools closed
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार के दाैरान मानसून अपने पूरे रंग में नजर आया। राजधानी लखनऊ समेत, मध्यांचल और अवध क्षेत्र के साथ ही तराई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली।माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी और अगले चार पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


रविवार को लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 158, बहराइच में 114, लखनऊ में 100, बिजनाैर में 91 और श्रावस्ती में 85.6 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश के तराई व अन्य इलाके के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल हुए बंद
भारी बारिश को देखते हुए रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा। इसके अलावा सीतापुर जिले में भी स्कूल बंद होने की घोषणा की गई है। 
 

अभी और बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP: Heavy rain lashes the entire state, with a severe rain alert issued for 46 districts today; schools closed
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी व आस पास के क्षेत्रों में।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फरुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed