{"_id":"6a8263a427c5b9f5110e1e87","slug":"video-brabka-nagapacama-oura-savara-samavara-para-lthhashavara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-aathha-rata-sa-jalbhashhaka-jara-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नागपंचमी और सावर सोमवार पर लोधेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से जलाभिषेक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: नागपंचमी और सावर सोमवार पर लोधेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से जलाभिषेक जारी
रामनगर क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव में सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। भोर होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
व्यवस्था पर नजर रखने के लिए डीएम ईशान त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय दलबल के साथ महादेवा में डटे हैं। अधिकारी लगातार मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
सावन के तीसरे सोमवार को इस बार महादेवा के साथ जिले के प्रमुख शिवालयों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से लोधेश्वर महादेव, बुढ़वा बाबा और अवसानेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। पुष्पवर्षा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।