सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Conditions shaping up for monsoon rains; possibility of rainfall over the next two days; heatwave conditio

UP: प्रदेश में मानसूनी बारिश के लिए बनने लगा माहौल, दो दिन में बरसात की संभावना; दिनभर लू ने किया परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 25 Jun 2026 05:32 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। आसमान में बादल छाने से उमस बढ़ी है, जबकि कई जिलों में लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
UP: Conditions shaping up for monsoon rains; possibility of rainfall over the next two days; heatwave conditio
मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में मानसूनी बारिश के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे जिसकी वजह से उमस बढ़ गई। कई जिलों में लू का असर भी देखने को मिला तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून के बाद से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 28 जून से प्रादेशिक वर्षा में प्रभावी वृद्धि की संभावना है।  फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों की अनुपस्थिति में तापमान में मामूली वृद्धि के साथ 27 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की स्थितियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


इसके बाद 28 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि की संभावना के दृष्टिगत दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश तक पहुंचने और उसके बाद के 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed