सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies of electrocution in Amethi incident occurred while installing fan at home

Amethi News: करंट लगने से युवक की मौत, घर में पंखा लगाते समय हुई घटना; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 06:02 PM IST
सार

अमेठी में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घर में पंखा लगाते समय यह घटना हुई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Youth dies of electrocution in Amethi incident occurred while installing fan at home
अंकित की फाइल फोटो, बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अमेठी में फुरसतगंज क्षेत्र के पूरे रामदयाल सरवन गांव में बुधवार रात घर में बिजली का पंखा लगाते समय करंट लगने से अंकित (21) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पिता राम बहादुर ने बताया कि अंकित घर में बिजली का पंखा लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

पत्नी की चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

अंकित की मौत के बाद पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पति को पुकारती उसकी चीखें सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई अमित, बहन रोनी और पिता राम बहादुर भी गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी

सेवानिवृत्त अवर अभियंता (विद्युत) करुणाशंकर ने बताया कि घर में पंखा, कूलर, मोटर या अन्य बिजली के उपकरण लगाते अथवा उनकी मरम्मत करते समय सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दें। कटे-फटे तार, ढीले कनेक्शन और बिना अर्थिंग वाले उपकरणों का इस्तेमाल न करें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं। किसी उपकरण में करंट उतरने की आशंका होने पर पहले बिजली आपूर्ति बंद करें और प्रशिक्षित बिजली मिस्त्री से उसकी जांच कराएं।

एसओ नंद हौसिला ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed