सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dedicated Backward Classes Commission to Submit Report in Six Months; Will Study the Situation and Tour Al

UP: 6 माह में रिपोर्ट सौंपेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, स्थिति का अध्ययन व 75 जिलों का दौरा करेगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 26 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अगले छह महीनों में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों और कई ब्लॉकों का दौरा कर पिछड़े वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करेगा। गांवों में जनसंपर्क और सर्वे के जरिए वास्तविक आंकड़े जुटाकर सरकार को सुझाव दिए जाएंगे।

UP: Dedicated Backward Classes Commission to Submit Report in Six Months; Will Study the Situation and Tour Al
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त जज राम अवतार सिंह ने बताया कि समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अगले 6 महीनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा करेगा और जमीनी स्तर पर पिछड़े वर्ग की स्थिति का अध्ययन करेगा।

Trending Videos


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोग अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि सिर्फ जिलों तक ही नहीं, बल्कि अधिकतर ब्लॉकों को भी कवर किया जाएगा। आयोग गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेगा और उनकी समस्याओं व सामाजिक स्थिति की जानकारी जुटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य पिछड़े वर्ग से जुड़े वास्तविक आंकड़े और स्थिति को समझकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है, ताकि सरकार को ठोस सुझाव दिए जा सकें। आयोग की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करेगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर सर्वे और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed