UP: घर में टीवी है, डिश कौन सा लगा?, जनगणना में पूछी जा रही- स्कूटी, कार और लैपटॉप की जानकारी
जनगणना 2027 के तहत प्रगणक घर-घर जाकर टीवी, डिश, स्कूटी, कार, लैपटॉप और कमरों जैसी जानकारी जुटा रहे हैं। लोग सावधानी बरतते हुए प्रगणकों की पहचान भी जांच रहे हैं। मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया के दौरान आंकड़े डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनिए, हम जनगणना करने आए हैं। आपके, घर में टीवी है। डिश कौन सा लगा.. फ्री डीटीएच है या कोई और। घर में स्कूटी है.. घर- घर पहुंच रहे प्रगणक लोगों से इसी तरह के सवाल पूछकर जवाब पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। कभी-कभार सवालों का जवाब हासिल करने में प्रगणकों को मशक्कत भी करनी पड़ती है। कुछ स्थानों पर पहचान पूछने के साथ ही लोग प्रगणक की फोटो भी खींचते हैं।
जनगणना - 2027 में स्वगणना के बाद अब मकानों को सूचीबद्ध करने का कार्य चल रहा है। प्रगणक घर- घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी जुटा रहे और मकानों पर नंबर डाल रहे हैं। मंगलवार को इंदिरानगर में प्रगणक अजय कुमार गृहस्वामियों से जानकारी जुटाते दिखे। एक मकान का दरवाजा खटखटाने के काफी देर बाद घर की महिला मुखिया बाहर निकली।
पहले तो प्रगणक से ही कई सवाल किए। परिचय देने के बाद प्रगणक ने मुखिया का नाम पूछा। अगला सवाल था कि घर में टीवी है। इस पर महिला ने कहा कि आज के समय टीवी तो सभी घरों में होता है, उनके घर भी है। घर में स्कूटी और कार होने के सवाल का जवाब महिला ने हिचकिचाते हुए हां में दिया।
घर में कितने कमरे हैं के जवाब में पहले दो और बाद में पांच कमरे होने की जानकारी दी गई। अगला सवाल था कि परिवार में विवाहित जोड़े कितने हैं, महिला ने बेटे की शादी हो जाने की जानकारी दी। कुछ अन्य सवालों के बाद घर पर नंबर डालकर प्रगणक ने दूसरे घर की घंटी बजाई।
दूसरी मंजिल से नीचे उतरे नहीं, बालकनी से ही दिए जवाब
प्रगणक ने एक अन्य घर में घंटी बजाई तो गृहस्वामी ने पहले तक से नीचे आना भी जरूरी नहीं समझा। बालकनी से ही सवालों के जवाब दिए। घर में टीवी, लैपटॉप, कार होने की जानकारी दी। कहा कि दो बेटे दूसरी जगह रह रहे हैं, उनका विवरण वहीं दर्ज किया जाएगा। एक अन्य घर में महिला ने प्रगणक के सभी सवालों का जवाब दिया और कहा कि जनगणना के बारे में पहले से पता है।
आजकल बहुत फ्राड है, लाओ फोटो खींच लें
एक घर में महिला ने पहले तो जनगणना से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए। बाद में प्रगणक से उसके बारे में पूरी जानकारी ली। बच्चे से मोबाइल मंगाकर प्रगणक का फोटो खींचा और कहा कि आजकल बहुत फ्राड चल रहा है। सावधानी जरूरी है।