फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Brajesh Pathak attacks Rahul Gandhi, says—the Home Minister is responding, so don't try to pick

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गृह मंत्री जवाब देने आ रहे, मैदान छोड़कर भागना मत

Tue, 11 Aug 2026 03:23 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 11 Aug 2026 03:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर संसद में मुद्दे बदलने और चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सदन में उनके सवालों का जवाब देने आ रहे हैं। झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस और झामुमो सरकार को घेरा और युवाओं के समर्थन की बात कही।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Brajesh Pathak attacks Rahul Gandhi, says—the Home Minister is responding, so don't try to pick
ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में राहुल गांधी के हर सवाल का जवाब देने आ रहे हैं। राहुल गांधी अब मैदान छोड़कर भागें नहीं और चर्चा से डरें नहीं।

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले 15 दिनों से झूठ और भ्रम फैलाकर संसद को हाईजैक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपने मुद्दे बदल रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, फिर नीट पर चर्चा की बात कही और अब जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री से सदन में बयान देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस कथित दावे को भी खारिज किया, जिसमें जंतर-मंतर पर गोली चलने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि वहां एक भी गोली नहीं चली। आरोप लगाया कि राहुल गांधी चर्चा से इसलिए बच रहे हैं, क्योंकि गृह मंत्री के जवाब देने के बाद उनके झूठ और भ्रम की राजनीति सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रांची में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भी घेरा

ब्रजेश पाठक ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और झामुमो सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शन स्थल पर कंटीले तार लगाए जाने का भी उन्होंने दावा किया।

उन्होंने राहुल गांधी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन की चिंता करने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की आवाज क्यों नहीं सुनाई देती। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है और सरकार से उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करती है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और उन्हें देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देने सदन में आ रहे हैं, इसलिए वे चर्चा से भागें नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed