{"_id":"6a7af69fd2d633871608cdc4","slug":"video-video-khata-ma-katanashaka-dalna-gae-kasana-ka-talb-ma-dabna-sa-mata-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खेत में कीटनाशक डालने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खेत में कीटनाशक डालने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत,
मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत में कीटनाशक डालने गए किसान नीरज की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद वह तालाब के किनारे हाथ धो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। किसान को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। टीम ने काफी देर तक तालाब में किसान की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तालाब में किसान की तलाश शुरू कर दी।
अवैध खनन से तालाब गहरा होने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में अवैध खनन के चलते इसकी गहराई करीब 20 फीट तक हो गई है। बारिश के बाद तालाब में पानी भरने से गहराई और बढ़ गई। ग्रामीणों ने अवैध खनन की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।