{"_id":"6a7af653eeafcd06f702fd26","slug":"video-video-tal-val-masajatha-ka-pasa-lga-ikaka-taga-satacaya-bthahal-nal-gayab-hana-sa-utha-saval-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टीले वाली मस्जिद के पास लगा इक्का-तांगा स्टैच्यू बदहाल, नाल गायब होने से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टीले वाली मस्जिद के पास लगा इक्का-तांगा स्टैच्यू बदहाल, नाल गायब होने से उठे सवाल
पुराने लखनऊ की पहचान रहे इक्का-तांगा को दर्शाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान टीले वाली मस्जिद के पास चौराहे पर लगाया गया स्टैच्यू अब बदहाली का शिकार है। कभी यह स्टैच्यू स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था।
लोग इसके पास खड़े होकर सेल्फी लेते और मोबाइल से तस्वीरें खींचते थे। लेकिन उचित देखरेख के अभाव में अब यह महज शोपीस बनकर रह गया है। स्टैच्यू में घोड़े की नाक पर लगी नाल भी गायब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने लखनऊ की संस्कृति और पहचान से जुड़े इस प्रतीक की नियमित देखरेख होनी चाहिए। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से स्टैच्यू की मरम्मत कराने और आसपास साफ-सफाई व रखरखाव की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।