{"_id":"6a7af56fbe3a1e2e03094741","slug":"video-video-vakasa-nagara-aganakada-ka-btha-fara-bsa-jhagagaya-khalaama-tara-khacakara-ha-raha-bjal-cara-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विकास नगर अग्निकांड के बाद फिर बसीं झुग्गियां, खुलेआम तार खींचकर हो रही बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विकास नगर अग्निकांड के बाद फिर बसीं झुग्गियां, खुलेआम तार खींचकर हो रही बिजली चोरी
लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग का मंजर आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। करीब 200 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई थीं और हादसे में दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई थी। हादसा कितना भयावह रहा होगा, इसकी तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसके बावजूद अब उसी स्थान पर दोबारा झुग्गियां बस गई हैं। इतना ही नहीं, यहां खुलेआम बिजली के खंभों से तार खींचकर झुग्गियों तक बिजली पहुंचाई जा रही है। तारों को जोड़कर लोग अपने अस्थायी घरों को रोशन कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भीषण अग्निकांड के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने यहां दोबारा झुग्गियां बसने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। खुले तारों से बिजली चोरी के साथ एक और बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।